जगदलपुर, 9 जून। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने संसदीय क्षेत्र बस्तर के छह जिलों में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बस्तर जिलें में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आनंद मोहन मिश्रा, कोंडागांव में खेमचंद नेताम, नारायणपुर में मंगऊ राम कावड़े, दंतेवाड़ा में नवीन विश्वकर्मा, सुकमा में अरूण सिंह भदौरिया तथा बीजापुर जिले के लिए जिला राम राणा को सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। इसकी सूचना सांसद महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बस्तर क्षेत्र के सभी विधायक और जिला अध्यक्ष, निवार्चन क्षेत्र के सभी कलेक्टर और विभाग प्रमुखों को दी गई है।
