प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के लिए भारत का प्रयास स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टि से प्रेरित है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की नींव रख रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंफ्रा क्रांति के ग्यारह साल हो गए हैं, जिसमें बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर जोड़ा गया है जिससे भारत की विकास दर में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि रेलवे से लेकर राजमार्गों, बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक, भारत का तेजी से फैल रहा इंफ्रा नेटवर्क जीवन को आसान बना रहा है और समृद्धि बढ़ा रहा है।
