दुर्ग । भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय पर शासकीय कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन आनलाईन किया जायेगा। इस अवसर पर मतदान केन्द्र स्तर पर भी आनलाईन शपथ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की थीम ‘‘नथिंग लाइक वोटिंग आई वोट फॉर श्योर’ है। मतदान दिवस का आयोजन समस्त मतदान केंद्रों एवं तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा।
