गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और सरकार इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है। आज शाम अहमदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री शाह ने कहा कि डीएनए परीक्षण जल्द ही पूरे हो जाएंगे, जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विमानन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
