नेपाल में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक सप्ताह पहले, ललितपुर में यूनेस्को विरासत स्थल पाटन दरबार के कृष्ण मंदिर में लोग योग करने के लिए एकत्रित हुए। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने योग गुरु के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योग अभ्यास सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारतीय दूतावास ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ विषय पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए इस प्रतिष्ठित स्थान पर योग सत्र का आयोजन किया।
ललितपुर की उप महापौर मंजली शाक्य बज्राचार्य और नेपाली फिल्म अभिनेता हरिबंश आचार्य और निखिल उप्रेती ने भी अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास किया तथा लोगों को अपने जीवन में योगाभ्यास की आदत डालने के लिए प्रोत्साहित किया।
