Delhi दिल्ली: दिल्ली में सोमवार, 16 जून को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। बीएसईएस ने बताया कि यह कटौती ट्रांसफार्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्यों के कारण होगी। प्रभावित इलाकों में बदली, नरेला, केशवपुरम, और मंगलपुरी शामिल हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा के लिए पहले से तैयार रहें। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूचि जारी कर दी है।बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये कार्य आवश्यक सुधारों के तहत किए जा रहे हैं।
