सरकार ने देश के विभिन्न भागों में दो हजार ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने का फैसला किया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये ट्रेनिंग स्कूल देश के पिछड़े और आदिवासी इलाकों में खोले जाएंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि देश में करीब 22 लाख ड्राइवरों की कमी है और ये ट्रेनिंग स्कूल कुशल ड्राइवरों की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे।
श्री गडकरी ने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया।
