भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS अर्नाला को कमीशन करने जा रही है। कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान करेंगे।
आईएनएस अर्नाला भारतीय नौसेना में शामिल होने वाले 16 ASW-SWC जहाजों में से पहला है। इसे पिछले महीने की 8 तारीख को नौसेना को सौंपा गया था। इसका नाम महाराष्ट्र के तट पर स्थित ऐतिहासिक अर्नाला किले के नाम पर रखा गया है।
एलएंडटी शिपबिल्डर्स के सहयोग से गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, कोलकाता द्वारा डिजाइन और निर्मित यह जहाज 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का प्रतीक है।
इस जहाज की लंबाई 77.6 मीटर है, इसका भार 1,490 टन से अधिक है, तथा यह डीजल इंजन-वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से चलने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक जहाज है।
आईएनएस अर्नाला का जलावतरण भारत की तटीय रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में एक आत्मनिर्भर समुद्री शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
