भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग आत्मा और परमात्मा को एक करने का एकमात्र माध्यम है। श्री नड्डा ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाने की अपील की।
