विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से ईरान की मौजूदा स्थिति पर बात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे मौजूदा जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए ईरानी विदेश मंत्री को धन्यवाद भी दिया।
