प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे गौरवशाली लोकतंत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों के समक्ष खड़े होकर उन्हें सम्मानित महसूस हो रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए लोकतंत्र सिर्फ़ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं।
