विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बातचीत हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर केंद्रित रही।
विदेश मंत्री ने मैक्सिको के विदेश सचिव जुआन रामोन डे ला फूएंते से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य, डिजिटल, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-मेक्सिको साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
