कोरिया । झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ शासन खाद्य व नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकीय व संस्कृति विभाग मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल, पेंटिंग एग्जिबिशन तथा बिहान मेले का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों की ओर से झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल में शामिल होंगे।
दोपहर 2:35 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 3:40 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5:00 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर की ओर से तथा 6:20 बजे अन्य कलाकारों की ओर से विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6:50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह की ओर से महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।
