नई दिल्ली । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ प्रगति मैदान-भैरो मार्ग पर बन रहे अंडरपास-5 और नंद नगरी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अंडरपास-5 साइट पर पत्रकारों से कहा कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की फंडिंग से ये पूरा काम हो रहा है। 2023 में बाढ़ के कारण मिट्टी धंसने से काम रूक गया। बाढ़ का पानी इसमें दोबारा न आए इसके लिए दिल्ली सरकार ने कदम उठाए गए हैं। आवास और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ एक बैठक आयोजित करने की आवश्यकता है। सरकार को जैसे ही आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से मंजूरी मिलेगी, इस परियोजना को आठ से नौ महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इस काम को दिल्ली लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने मनोज तिवारी के साथ नंद नगरी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।
सांसद मनोज तिवारी ने नंद नगरी फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पिछली सरकार यहां 27 पेड़ों की शिफ्टिंग को क्लियर नहीं कर रही थी, दिल्ली में भाजपा सरकार आते ही मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस क्लियर कर दिया। जल्द ही यह फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया जाएगा। यह फ्लाईओवर क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा और नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित दिल्ली को साकार करने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
