नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लुटेरे विकास उर्फ पवन उर्फ जुडी (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपित दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। जबकि दो अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। वह लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंकते हुए बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि विकास उर्फ पवन अदालत में पेश नहीं हो रहा है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच लगातार भगोड़े बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस बीच पुलिस टीम काे
गुप्त सूचना मिली कि आरोपित हरियाणा के गन्नौर, सोनीपत में छिपा हुआ है। सूचना काे पुख्ता कर टीम ने क्षेत्र में निगरानी रखते हुए कई ठिकानों पर दबिश देकर आरोपित दबाेचा।
जांच में पता चला है कि आरोपित विकास उर्फ पवन उर्फ जुडी ने 7वीं कक्षा में फेल होने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। वर्ष 2015 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। 2016 में उसकी शादी हुई और वह अपराध कर परिवार चलाने लगा। अदालत से फरार होने के बाद वह हरियाणा के गन्नौर में छिपा हुआ था।
