प्रसार भारती और हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ने सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के निर्माण और प्रसारण के लिए तीन वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
ये कार्यक्रम डीडी स्पोर्ट्स, वेव्स ओटीटी और प्रसार भारती के अन्य प्लेटफार्मों पर प्रसारित किए जाएंगे।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे द्वारा औपचारिक रूप से समझौते का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल भी उपस्थित थे।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देश में खेल की पहुंच को बढ़ाना तथा प्रतिभा को बढ़ावा देना है।
