राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, सामाजिक कार्यकर्ता सी सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार एवं रसायनशास्त्री डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए नामित किया है।
गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में इस फैसले की जानकारी दी। महाराष्ट्र के रहने वाले श्री निकम मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में सरकारी वकील रह चुके हैं। केरल के सी. सदानंदन मास्टर का शिक्षा जगत में लंबा अनुभव रहा है। वे राजनीतिक हिंसा के शिकार रहे हैं और अपने दोनों पैर खो चुके हैं।
श्री श्रृंगला संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य किया। डॉ. जैन दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर रह चुके हैं। राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए संसद के उच्च सदन के लिए 12 व्यक्तियों को नामित करते हैं।
