केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विशाखापत्तनम बंदरगाह देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आज आंध्र प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान, बिम्सटेक सम्मेलन के दूसरे संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर, उन्होंने विशाखापत्तनम बंदरगाह का दौरा किया और ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया तथा मर्केंटाइल मरीन डिपार्टमेंट से जुड़ी 320 करोड़ रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम बंदरगाह पिछले 92 वर्षों से कार्यरत है और वर्तमान में कंटेनर बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक में विश्व स्तर पर 19वें स्थान पर है।
उन्होने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बंदरगाह ने 82.62 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का प्रबंधन किया था। इससे पहले, उन्होंने ‘बिम्सटेक’ बंदरगाह शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
