विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज बीजिंग में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्यों के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
