नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) 15 जुलाई से 14 अगस्त तक “11वां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण – 2025” आयोजित करेगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो यात्रियों से सेवाओं और सुविधाओं को लेकर विस्तृत फीडबैक प्राप्त करना है। ताकि उनकी राय के आधार पर मेट्रो सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
यह सर्वेक्षण डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर उपलब्ध होगा। यात्री होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। सर्वे फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
सर्वे के अंतर्गत कुल 7 मुख्य विषयों पर फीडबैक लिया जाएगा। इसमें उपलब्धता और पहुंच,
यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं,
जानकारी की गुणवत्ता,
सेवाओं की गुणवत्ता,
ग्राहक सेवा,
मेट्रो क्षेत्र के बाहर की स्थिति
सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा शामिल है।
डीएमआरसी के अनुसार, यह सर्वेक्षण यह जानने के लिए किया जा रहा है कि यात्री मेट्रो द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में क्या सोचते हैं। यात्रियों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर विभिन्न पहलुओं में जरूरी सुधार किए जाएंगे।
सर्वेक्षण की अवधि एक माह की होगी और 14 अगस्त, को समाप्त होगा। सभी मेट्रो यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस सर्वेक्षण में भाग लेकर अपनी राय और सुझाव जरूर साझा करें।
