श्रीलंका के 14 राजनीतिक दलों के युवा राजनीतिक नेताओं के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने भविष्य की रूपरेखा में हितधारकों के रूप में भारत-श्रीलंका साझेदारी को और गहरा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युवा राजनीतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत में अपने दो सप्ताह के कार्यक्रम की शुरुआत की।
