पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज ज़ोर देकर कहा कि भारत रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। नई दिल्ली में ऊर्जा वार्ता 2025 में बोलते हुए, श्री पुरी ने कहा कि भारत जहाँ भी सबसे सस्ते दामों पर तेल उपलब्ध होगा, वहाँ से आयात करेगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह नया भारत है जहाँ सरकार दबाव से नहीं, बल्कि प्रभाव से चलती है। मंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाकर अब लगभग 27 देशों से तेल खरीदने के बजाय लगभग 40 देशों से तेल खरीदना शुरू कर दिया है।
