भारतीय नौसेना आज नई दिल्ली में एक दिवसीय जहाज निर्माण संगोष्ठी का आयोजन करेगी। जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर आयोजित इस संगोष्ठी में सरकार, भारतीय नौसेना, शिपयार्ड, उद्योग, वर्गीकरण समितियों और शिक्षा जगत के प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे। यह कार्यक्रम जहाज निर्माण से संबंधित विभिन्न नीतिगत पहलुओं पर सुसंगत और प्रगति-उन्मुख चर्चाओं को सुगम बनाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागी विश्व स्तर पर लागू की जा रही भविष्य की तकनीकों का भी अन्वेषण करेंगे और वैश्विक मानकों के अनुरूप जहाज बनाने में भारतीय शिपयार्ड और उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करेंगे।
