ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर प्रतिबंध हटा दिए जाएँ और तेहरान के शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु तकनीक के इस्तेमाल के अधिकार का सम्मान किया जाए, तो उनका देश अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह बात कल ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के सदस्यों के साथ एक बैठक में कही।
श्री अराघची ने कहा कि ईरान और रूस के बीच परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की योजना बना ली गई है, तथा इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान के प्रतिनिधियों और तीन यूरोपीय देशों फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को इस्तांबुल में बैठक होने वाली है।
