सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि भारत में 1.55 लाख से अधिक प्रकाशनों और 908 निजी टीवी चैनलों के साथ एक जीवंत प्रेस और मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने कहा कि भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल के साथ पंजीकृत प्रकाशनों की संख्या 2014-15 में 1.05 लाख से बढ़कर 2024-25 में 1.55 लाख हो गई है। निजी उपग्रह टीवी चैनलों की संख्या भी 2014-15 में 821 से बढ़कर 2024-25 में 908 हो गई है। आज तक, 92 निजी चैनल और 50 दूरदर्शन चैनल डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध हैं। निजी और डीडी दोनों चैनल विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित होते हैं, जिससे देश भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंच सुनिश्चित होती है। देश भर में प्रसार भारती के नेटवर्क का विस्तार ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट (BIND) योजना 2021-26 के तहत एक सतत प्रक्रिया है हिमाचल प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत तीन ट्रांसमीटर स्वीकृत किये गये हैं।
