प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर तूतीकोरिन पहुँचेंगे। वह शाम लगभग 7.45 बजे तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। वह 4600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह अरियालुर ज़िले के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम के आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे।
तूतीकोरिन के औद्योगिक मंचों ने नए हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र और कार्गो हैंडलिंग क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा बताया है। भारतीय वाणिज्य मंडल के सचिव पोन वेंकटेश ने कहा कि इससे तूतीकोरिन से निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। टुडिसिया के अध्यक्ष धर्मराज ने कहा कि बुनियादी ढाँचे के विकास से तूतीकोरिन से व्यापारिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी।
