भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा में कल तक अत्यधिक भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, केरल, माहे, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इस महीने की 29 तारीख तक गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली।
