भारत ने सोमालिया के लोगों के लिए मानवीय सहायता की एक खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस खेप में 10 टन सामग्री है, जिसमें आवश्यक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण, अस्पताल की ज़रूरी चीज़ें और बायोमेडिकल उपकरण शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सोमालिया को मानवीय सहायता जारी रखे हुए है।
