Import Trade Tariffs increase concept with United States of America Flag. Trade wars
अमेरिकी प्रशासन ने पुष्टि की है कि पारस्परिक शुल्क लगाने की 1 अगस्त की समयसीमा अपरिवर्तित रहेगी और इसे आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कल रात मीडिया से बात करते हुए, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने किसी भी तरह की देरी की संभावना से इनकार किया। उन्होंने आगे पुष्टि की कि कोई अतिरिक्त रियायती अवधि नहीं होगी और शुल्क 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। अब तक, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान ने अगले सप्ताह की समयसीमा से पहले ट्रम्प प्रशासन के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
