चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में कल हुए भूस्खलन में फँसकर पाँच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद लांकांग लाहू स्वायत्त काउंटी में एक सड़क पर भूस्खलन हुआ, जिससे पाँच लोगों से भरी एक कार दब गई। पाँचों लोगों को मलबे से निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। अग्निशमन कर्मियों, पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों सहित 80 से ज़्यादा लोग पाँच उत्खनन मशीनों की मदद से बचाव अभियान में शामिल हुए। स्थानीय अधिकारी आगे के खतरों की जाँच कर रहे हैं और आपदा के बाद की स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
