राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड के देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह दीक्षांत समारोह में 4 स्वर्ण पदक विजेताओं और 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगी।
राष्ट्रपति कल आईआईटी-आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जहां वह अन्य लोगों के अलावा 20 स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
उनकी यात्रा से पहले झारखंड के तीनों शहरों देवघर, धनबाद और रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
