महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के लिए विशेष पंजीकरण अभियान को इस महीने की 15 तारीख तक बढ़ा दिया है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर जागरूकता-सह-नामांकन अभियान, पीएमएमवीवाई का उद्देश्य सभी पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं तक पहुंचना और योजना के तहत उनका समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, पीएमएमवीवाई गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच पौष्टिक आहार का समर्थन करने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार करने के साथ-साथ बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। मंत्रालय ने एक बयान में आगे बताया कि योजना की शुरुआत के बाद से, 4.05 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को उनके बैंक या डाकघर खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 19 हजार 28 करोड़ रुपये का मातृत्व लाभ (कम से कम एक किस्त) का भुगतान किया गया है।
