जगदलपुर, 7 अगस्त । छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के संयुक्त संचालक राकेश पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के द्वारा गुरुवार काे विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल संकुल केंद्र बिन्ता, भेजा एवं सतसपुर के शालाओं में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला बिन्ता में प्रातः 9.45 बजे प्रार्थना में उपस्थित हुए। उसके पश्चात मा.शा. बिन्ता में निरीक्षण किया गया। उक्त शाला में कु. मंगला मौर्य द्वारा अंग्रेजी में चर्चा की जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। इस दौरान रेशमा पाण्डे, कोदंड पाणिग्राही, संदीप भगत का नियमित शिक्षक डायरी का संधारण नहीं करने के कारण एक-एक वेतन वृध्दि रोका गया।
कन्या आश्रम शाला भेजा में निरीक्षण किया गया, जिसमें उक्त शाला में उदय राज बंसल को प्रा. शा. बिन्ता में तथा मा. शा. कोरली की शिक्षिका को जमूना मौर्य को कन्या आश्रम शाला भेजा में, तथा धनेन्द्र ध्रुव को मा. शा. रायगोंदी से मा.शा.करेकोट में कर्तव्यस्थ किया गया। तत्पश्चात मा.शा.कोरली में अधिकारियो के द्वारा मध्याह्न भोजन बच्चों के साथ का भोजन की सराहना की गई। तत्पश्चात हाई स्कूल बिन्ता में बच्चों को गणित विषय का अध्यापन करवाया गया, तथा प्राचार्य एवं शिक्षकों को मुख्यालय में रहने हेतु कड़े निर्देश दिया गया। तत्पचात् प्रा./मा.शा.रायगोदी में निरीक्षण किया एवं शाला में 14 बच्चों पूर्व में गणवेश एक सेट वितरण किया गया था, तथा दूसरा सेट गणवेश अधिकारियों द्वारा स्वयं से वितरण किया। शाला के शिक्षिका दामिनी सिंह तथा शिक्षक धनेद्र ध्रुव अनुपस्थित होने पर कार्रवाई की गई तथा मा. शाला करेकोट में खेल कालखंड में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। आज सुदूर क्षेत्र (घाटी के नीचे) में निरीक्षण से शिक्षा कें क्षेत्र में कसावट लाने हेतु अधिकारियों के द्वारा दौरा किया गया।
