भारत 38वें बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले (एफआईएलबीओ) 2026 में ‘सम्मानित अतिथि’ देश के रूप में भाग लेगा, जो दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क में एक नया अध्याय लिखेगा।
कोलंबिया में भारतीय राजदूत वनलालहुमा ने आभार व्यक्त किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि साहित्यिक आदान-प्रदान गहरे संबंधों और लोगों के बीच जुड़ाव के लिए एक सेतु का काम करेगा। 1988 से, कोलंबियाई बुक चैंबर और कॉर्फेरियास बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन करते आ रहे हैं, और इस गठबंधन ने इस सांस्कृतिक आयोजन को स्पेनिश भाषी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक बना दिया है।
सांस्कृतिक मंत्री, फिलबो के निदेशक, कॉर्फेरियास के अध्यक्ष और कोलंबियन बुक चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष सहित कोलंबिया के कई मंत्री भी इस घोषणा समारोह में शामिल हुए। भारत के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने इस वर्ष 25 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित 37वें बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले 2025 में पहली बार भारत की पुस्तकों की एक सामूहिक प्रदर्शनी प्रदर्शित की।
