रांची, 19 जनवरी। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने जिला में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की समीक्षा की। किसान क्रेडिट कार्ड के प्राप्त कुल 62675 आवेदन में से 40986 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का ठीक करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया ।
उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड के नए आवेदन जेनरेट करने निर्देश भी दिया गया। उपायुक्त ने बैठक में सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के अस्वीकृत और बैंकों द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी लौटाये गये आवेदनों की पूरी रिपोर्ट दें। उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए निरस्त हो रहे आवेदनों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बैंकों के पदाधिकारियों से कहा कि बैठक में पूरी तैयारी और रिपोर्ट के साथ आयें। बैठक के दौरान विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कई निर्देश दिये। सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी पेंशनधारियों को पेंशन सुनिश्चित करें। बैंक के अधिकारियों को उपायुक्त ने सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान केसीसी की समीक्षा की और नये आवेदन जेनरेट करने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने उपस्थित बैंकर्स को सभी मामलों में अपनी भूमिका अच्छे से निभाते हुए लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने को कहा।
