कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कल नई दिल्ली में वैश्विक व्यापार चुनौतियों से निपटने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में, श्री सिंह ने उभरते वैश्विक व्यापार परिदृश्य की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय वस्त्र उद्योग 2030 तक 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लेगा।
बैठक में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ की घोषणा तथा इस क्षेत्र के लिए एक आश्वस्त, भविष्योन्मुखी रणनीति तैयार करना भी शामिल था।
श्री सिंह ने कहा कि संरचनात्मक सुधारों पर सुझाव देने, नए बाज़ारों के लिए रणनीतियों की पहचान करने और नए बाज़ारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चार समितियाँ गठित की जाएँगी। यह समिति वस्त्र क्षेत्र में उत्पाद प्रतिस्पर्धात्मकता पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
