प्रख्यात बॉलीवुड गायिका कविता कृष्णमूर्ति और प्रसिद्ध वायलिन वादक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित एल सुब्रमण्यम ने नीलम पोकुना थिएटर में आयोजित संगीत समारोह “बॉलीवुड एंड बियॉन्ड” में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों को “हवा हवाई”, “डोला रे”, “निम्बूड़ा” और “आई लव माई इंडिया” जैसे प्रसिद्ध गीतों और एल सुब्रमण्यम की रचनाओं का आनंद मिला। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित इस संगीत समारोह का आयोजन कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सिद्धि विनायक सिने आर्ट्स के सहयोग से किया था।
इस संगीत समारोह में श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष डॉ. जगत विक्रमरत्ने, श्रीलंका सरकार के कई मंत्रियों के अलावा भारतीय समुदाय के सदस्य और भारत के मित्र भी शामिल हुए।
