लोकसभा में आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में विशेष चर्चा होगी, जिसमें 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कैप्टन शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि संसद इस ऐतिहासिक उपलब्धि और विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर विशेष चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस तरह सभी सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लिया, उसी तरह सभी दल इस चर्चा में भाग लेंगे और कैप्टन सुभांशु शुक्ला और भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देंगे।
