शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने वाली है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री चौधरी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्कूल बोर्डों को समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है।
