रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा शुक्रवार सुबह रायपुर पहुँच गयी है।
वो नई दिल्ली से इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस पहुँची है और सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्तावित महाधिवेशन स्थल के लिये रवाना होगी। सुबह 11 बजे प्रस्तावित महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण करेगी।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 21 जनवरीको सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकताओं के साथ चर्चा करेंगी। इसके बाद 22 जनवरी रविवार को सुबह 08.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।
