नीट पीजी 2025 में पेंड्रा की निवासी डॉ. प्रियांशी ताम्रकार ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए 1013वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराया है, बल्कि पूरे पेंड्रा नगर का नाम भी गौरवान्वित किया है।
डॉ. प्रियांशी ताम्रकार, जो पेंड्रा के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री बल्लू ताम्रकार और श्री कल्लू ताम्रकार की पुत्रवधू हैं, ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि लगातार दिन-रात की मेहनत और परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। उनकी इस सफलता ने नीट के अन्य उम्मीदवारों के लिए एक नई प्रेरणा का स्रोत भी बनकर उभरी है।
श्री बल्लू ताम्रकार ने कहा, “प्रियांशी की अनुशासनपूर्ण पढ़ाई और अटूट संकल्प ने हमें हमेशा प्रभावित किया है। यह सफलता उनके समर्पण का प्रतिफल है। हम सभी को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
पेंड्रा और जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि डॉ. प्रियांशी ने नीट पीजी जैसे कठिन परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर सभी का मान बढ़ाया है। समाज के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. प्रियांशी ताम्रकार को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
