केंद्रीय विद्यालयों के लिए 35वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने संसदीय प्रक्रियाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे न केवल देश का भविष्य हैं, बल्कि भावी नेता भी हैं।
सुश्री स्वराज ने सभी उपस्थित लोगों को LiFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) शपथ भी दिलाई और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष, यह प्रतियोगिता 25 क्षेत्रों के 175 केंद्रीय विद्यालयों के बीच आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय विजेता क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।
35वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड और राष्ट्रीय ट्रॉफी केन्द्रीय विद्यालय, ओएनजीसी श्रीकोना, सिलचर क्षेत्र को प्रदान की गई।
