विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि चर्चा का केंद्रबिंदु द्विपक्षीय संबंध ही रहे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर उभरती चुनौतियों को पहचाना। दोनों पक्षों ने इन उभरती चुनौतियों के बीच भारत और चीन के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी चर्चा की।
