सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक भारत को कार्बन-तटस्थ देश बनाने का लक्ष्य रखा है। नई दिल्ली में 20वें वैश्विक स्थिरता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री गडकरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग भावी पीढ़ियों के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश या समाज के लिए नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के साथ-साथ पर्यावरण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
