भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में भारी बारिश की संभावना है।
