भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजस्थान और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम एजेंसी ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे और तेलंगाना में कल तक गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
