मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से आठ दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह प्रधानमंत्री रामगुलाम की अपने वर्तमान कार्यकाल में पहली विदेश द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री रामगुलाम इससे पहले मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। डॉ. रामगुलाम मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएँगे। मुंबई में, वह एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
