भारत ने दोहा में इजरायली हमलों के बाद चिंता व्यक्त की है तथा संयम एवं कूटनीति का आह्वान किया है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली इस घटनाक्रम और क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर इसके प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित है।
इसमें कहा गया है कि भारत दृढ़तापूर्वक संयम और कूटनीति का आग्रह करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को कोई खतरा न हो।
