प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके मॉरीशस समकक्ष डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की उत्तर प्रदेश के काशी की यात्रा, इस शहर के सांस्कृतिक महत्व और भारत तथा मॉरीशस के बीच मज़बूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए और भी ख़ास हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
