महाराष्ट्र में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज सुबह नागपुर में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति सरोवर के सातवें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ. भागवत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 2018 में उद्घाटित विश्व शांति सरोवर लगभग 1 लाख 11 हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अध्यात्म, ज्ञान और मूल्यों का एक विशाल केंद्र है।
